- कथित आरोपियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार कोरबा (ईएमएस)। कोरबा-पश्चिम बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढपढप निवासी के साथ बड़ी लूट की घटना घटित हुई। अनहोनी होने से पहले उन्होंने खुद को जैसे-तैसे छुड़ा कर थाना पहुंचे, सूचना के बाद तत्काल पुलिस हरकत में आई और कथित आरोपियों को धर दबोचा गया। पीड़ित द्वारा पुलिस में दी गई सूचना के अनुसार 04 जून को प्रार्थी संजय कुमार केंवट के द्वारा थाना उपस्थित आकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई गयी कि 01 जून की शाम को अज्ञात मोबाईल नंबर से मेरे मोबाईल नंबर में किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर मुझे बोला कि बुकिंग में ढपढप से मध्यप्रदेश सिहोर जाना है तब मैं बोला कि नहीं बनेगा। 02 जून को फिर से उसी मोबाईल नंबर से शाम को मेरे मोबाईल में अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया और बोला कि आज मेरे दोस्त लोग नहीं आ पा रहे है कल आयेंगे, तब ढपढप से सिहोर मध्यप्रदेश जाओगे क्या तब में हां चला जाउंगा बोला। उसके बाद मैं अपना स्कार्पियो में अपना सामान तथा डीजल के लिये पर्स में नगद 6000 रूपया, पेनकार्ड, आधारकार्ड, ड्रायविंग लायसेंस, गाड़ी व मोटरसायकल का आरसी कार्ड, एटीएम कार्ड तथा एक रियल मी 14 प्रो प्लस मोबाइल को लेकर निकला और बांकीमोंगरा एचपी पेट्रोल पंप में 500 रूपया का डीजल डलवाया। उसके बाद अपना स्कार्पियो लेकर ढपढप मोड़ के पास गया और वहां से जिस नंबर से फोन आया था उसी नंबर पर फोन कर बताया कि मैं आ गया हूँ। रात्रि 09.30 बजे लगभग एक होण्डा साईन मोटरसायकल में तीन लोग आये और दो लोग मेरे स्कार्पियो में बैठ गये तथा एक व्यक्ति मोटरसयकल में आगे-आगे ग्राम ढपढप की ओर निकला और अपने पीछे मुझे बुलाया, मैं गाड़ी लेकर उनके दो साथियों को बैठाकर उनके पीछे गया। कुछ दूर में अपने मोटरसायकल को वह रोका में भी गाड़ी को रोक दिया। बाईक वाला व्यक्ति मेरे पास आया और अचानक से मेरे साईड का गेट खोला और मेरे आंख में मिर्च वाला स्प्रे मार दिया। उतने में उसके दो साथी जो स्कार्पियो के पीछे बैठे थे जो मुझे ड्रायवर सीट से अपने पास खींचकर ले गये। हाथ झापड मुक्का से मुझे मारने लगे और उनका एक साथी मोटरसायकल वाला ने मेरे गाड़ी के ड्रायविंग सीट पर बैठा और गाड़ी को चालू कर बांये तरफ भांठा सुनसान जगह में ले गये और गाड़ी को रोककर तीनो मिलकर मेरे ही गमछा से पीछे तरफ बांध दिये और मेरे मोबाईल का पासवर्ड तोड़वाया। उसके बाद मेरा स्कार्पियों, मोबाईल, पर्स में रखे 6000 नगद व कागजात, स्मार्टवाच, इयरबड्स व अन्य सामान को लूटकर भाग गये। मैं अपने हाथ को धीरे धीरे छुड़ाकर जंगल से निकला तो रेलपटरी दिखा जिसमें चलते चलते आगे आया तो ग्राम पुरेना मिला जहा आने जाने वाले लोग को रोककर लिप्ट मांगा। एक व्यक्ति पुरेना का मिला जो लिप्ट दिया जिसे मैं घटना के बारे में बताया तो वह अपने घर ले गया और जिसके फोन से मैं अपने पत्नी को फोन कर घटना की बात बताया तब मेरे भैया, जीजा मुझे लेने आये। जिन्हे मैं घटना के बारे में बताया और मैं अपने साथ थाना आकर घटना का रिपोर्ट कर रहा हूँ। रिपोर्ट पर अपराध धारा पंजीबद्ध कर विवेचना किया गया। लूटी गयी मशरूका की पता-तलाश किया गया जो लूटी गयी स्कार्पियो प्रकरण सदर में प्रार्थी की सूचना पर तत्काल नाकेबंदी कर अज्ञात आरोपी को चोटिया टोल बेरियर से रात्रि 11.06 बजे पार होना ज्ञात होने पर आगे गंतब्य मार्ग की सरहदी जिलों को नाकेबंदी हेतु प्वाइंट दिया गया जो चौकी खड़गवा जिला सूरजपुर के द्वारा नाकेबंदी किया गया। लूटी गयी स्कार्पियो को आरोपियान के आपसी आदान प्रदान के दौरान पकड़ा गया, आरोपियो से पूछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया। आरोपियों ने अपने पूर्ण योजनाबद्ध तरीके से अपने साथी के द्वारा कोरबा से लूटकर अपने सुपुर्द करना बताये। प्रकरण में धारा 61(2) (ए) बीएनएस जोड़ी गयी। प्रकरण सदर में आरोपियों का स्वास्थ्य प्रकरण में आरोपियों द्वारा आराधिक षण्णयंत्र रचकर अपराध का घटित करना पाये परीक्षण कराया गया। धारा सबूत पाये जाने से आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। - 06 जून