क्षेत्रीय
06-Jun-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) लोकमाता महामंडल द्वारा पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर सामूहिक श्री सत्यनारायण भगवान पूजन एवं दत्तयाग का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। धार्मिक माहौल और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भगवान श्री सत्यनारायण की पूजा-अर्चना कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन के दौरान पर्यावरण कल्याण और उत्तम स्वास्थ्य की कामना के साथ दत्तयाग में 500 आहुतियां अर्पित की गईं। आयोजन में आध्यात्मिक वातावरण के साथ सामाजिक और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। आयोजन में सरस्वती महिला शिक्षण सेवा संघ से कर्नल उमेश दाते, प्राचार्या मधुलिका गर्ग, विजय पोतनीस और नकुल उपासनीय सहित कई गणमान्यजन विशेष रूप से उपस्थित रहे तथा बड़ी संख्या में दंपतियों, कल्याणियों और युवतियों ने सहभागिता कर धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। आयोजन में विनिता धर्म, मिनू पोतनीस, मेघा देशमुख, मिनल बारगल, निलिमा पिंगले और डॉ. अनुजा उमरीकर ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम की सुचारू व्यवस्था के लिए लोकमाता महामंडल की विभिन्न समितियों ने जिम्मेदारी संभाली थी जिनके द्वारा सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रूप से संचालित की गईं, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अभीकार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने समाज और प्रकृति के कल्याण की कामना करते हुए सामूहिक प्रार्थना की। आनंद पुरोहित/ 06 जून 2026