क्षेत्रीय
06-Jun-2026
...


- स्वच्छता व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश फिरोजाबाद(ईएमएस) विश्व पर्यावरण दिवस - 2026 एवं केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्म दिवस के अवसर पर जन आधार कल्याण समिति, महिला कल्याण विभाग फिरोजाबाद से ज़िला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन एवं सखी वन स्टॉप सेंटर टीम द्वारा संयुक्त रूप से टापा खुर्द स्थित पीके इण्टर कॉलेज परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें, सभी ने रेड टेप मूवमेंट कर एक पेड़ मां के नाम से लगाते हुए पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। साथ ही, सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना व अन्य योजनाओं की जानकारी देते हुए विधिक सेवाओं और राष्ट्रीय कृत टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100, 1076, 1930, 1098, 1090, 181, 112 आदि के प्रति जागरूक किया। इस दौरान पोस्टर चस्पा अभियान चलाया व पैंपलेट वितरण किया गया। जिला का एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन अधिकारी/ डीएमसी अनम अकाशा ने प्राकृतिक संसाधनों के सस्टेनेबल उपयोग पर रोशनी डालते हुए बताया कि, धरती मां से जो भी हम लोगों ने लिया है हमारे कर्तव्य बनता है कि हम उसको लौटाएं इसी बहाने हम अधिक से अधिक वृक्ष लगाए, साफ सफाई बनाए रखें और पर्यावरण प्रदूषण पर नियंत्रण करने की कोशिश करते रहे और यह उद्देश्य के साथ अपना जीवन यापन करें की धरती मां को हम कुछ लौटा सकें। सभी बच्चों को पर्यावरण प्रदूषण के प्रकार एवं उनको कैसे रोकना चाहिए पर वार्तालाप की गई। सखी वन स्टॉप सेंटर की काउंसलर शिक्षा सारस्वत द्वारा सभी बच्चों को महिला कल्याण विभाग संबंधी योजनाओं की संपूर्ण जानकारी प्रदान की गई और बच्चों को गीला कूड़ा वी सुखा कूड़ा के आदि के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। जन आधार कल्याण समिति सचिव/ पीएलवी प्रवीन कुमार शर्मा ने विधिक सेवाओं के साथ साथ आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने जा रही राष्ट्रीय लोक अदालत के विषय में विस्तार से बताया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सखी वन स्टॉप सेंटर से केस वर्कर अंजू, मल्टी टास्क वर्कर सतीश एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या योगिता सिंह, डॉ. काव्य जिंदल, दिव्यांशी जिंदल, अनीशा जिंदल, रश्मि शर्मा, पवन शर्मा, दीपक कुमार सहित​निक्की शाह, कु.रामा, प्रज्ञा कुमारी, दीक्षा कुमारी, कशिश, गुंजन, आर्यन, बबलू, शिवा, आदित्य, प्रशांत, जयकांत, योगेश व अन्य छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। ए. शर्मा/ईएमएस फिरोजाबाद ​