क्षेत्रीय
06-Jun-2026
...


गुना (ईएमएस)। उज्जैन के महानंदानगर कॉर्पोरेशन बास्केटबॉल एरिना में 4 से 7 जून तक आयोजित 19 वर्ष से कम जूनियर गल्र्स स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप में गुना की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव अतुल लुंबा ने बताया कि प्रदेश की 25 टीमों में से गुना को तीन अन्य टीमों के साथ पूल में रखा गया है। गुना टीम ने अपने पहले एकतरफा मुकाबले में खंडवा को 23-0 से करारी शिकस्त दी। इसके बाद 5 जून को दूसरे मैच में जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को 26-9 अंकों से परास्त कर नॉकआउट दौर में जगह पक्की की। जीत में गर्विता, मोनिका, तनुश्री, प्राची, आयुषी, शिवांशी और रोकशी ने बेहतरीन पासिंग गेम और मजबूत डिफेंस का प्रदर्शन कर विरोधियों को बांधे रखा। अब पूल विनर का फैसला करने के लिए गुना का अगला मुकाबला एसटीसी जबलपुर से होगा। - सीताराम नाटानी