क्षेत्रीय
06-Jun-2026
...


खरगोन (ईएमएस)। एनटीपीसी खरगोन में एक पेड़ माँ के नाम के तहत संयंत्र परिसर में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया वही बालिकाओं ने पर्यावरण संरक्षण, सतत जीवनशैली तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूकता का संदेश दिया एनटीपीसी खरगोन ने विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाते हुए पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पर्यावरण शपथ, वृहद वृक्षारोपण अभियान तथा बालिका सशक्तिकरण अभियान (GEM) 2026 की प्रतिभागी बालिकाओं की सक्रिय सहभागिता के माध्यम से प्रदर्शित किया। कार्यक्रम की शुरुआत बालिका सशक्तिकरण अभियान की बालिकाओं द्वारा टाउनशिप परिसर में आयोजित पर्यावरण जागरूकता पदयात्रा से हुई। इस अवसर पर मोहन वी., BUH, एनटीपीसी खरगोन ने कर्मचारियों, सहयोगी कर्मियों, हितधारकों एवं बालिका सशक्तिकरण अभियान की प्रतिभागियों को पर्यावरण शपथ दिलाई। उन्होंने सभी से पर्यावरण-अनुकूल व्यवहार अपनाने तथा हरित एवं सतत भविष्य के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। अपने संबोधन में उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास में प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका के महत्व पर बल दिया।कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री के आह्वान से प्रेरित राष्ट्रीय अभियान “एक पेड़ माँ के नाम” के तहत विभिन्न प्रजातियों के लगभग 500 पौधे रोपे गए। ईएमएस/ नाजिम शेख/ 05 जून 2026