क्षेत्रीय
06-Jun-2026
...


सिरोंज (ईएमएस)। सनराइज कॉन्वेंट हाई स्कूल पथरिया में विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझा गया तथा बढ़ते हुए तापमान एवं गिरते हुए जल स्तर को किस प्रकार पेड़ पौधे लगाकर कम किया जाए इस पर भी प्रकाश डाला गया कार्यक्रम के पश्चात विद्यालय प्रांगण में पौधे भी लगाए गए एवं उनकी रक्षा का संकल्प भी लिया इस अवसर पर विजय कुमार लाहोरी सेवा निवृत्त शिक्षक पर्यावरण प्रेमी, देशराज खान, डॉ.इंद्रेश राजपूत एवम विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा प्रबंधक इंसाफ खान द्वारा समस्त अतिथियों के सामने अपने खेत पर 21छायादार/फलदार पौधे लगाने एवं उनकी रक्षा का संकल्प लिया। ईएमएस/ सलमान खान/ 06 जून 2026