(भोपाल) सिंहस्थ-2028 हेतु 6 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण के प्रथम बैच का हुआ समापन भोपाल(ईएमएस)। वर्ष 2028 में उज्जैन में आयोजित होने वाले विश्व प्रसिद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक महापर्व सिंहस्थ के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को दृष्टिगत रखते हुए मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार भोपाल पुलिस कमिश्नरेट द्वारा 6 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण का शुभारंभ दिनांक 01 जून 2026 को सामुदायिक भवन पुलिस लाइन किया गया था, जिसके प्रथम बैच का आज दोपहर एडिशनल कमिश्नर श्रीमती मोनिका शुक्ला की मौजूदगी में सफ़ल समापन हुआl उन्होंने समस्त प्रशिक्षु को सिंहस्थ के दौरान कर्तव्यों के निर्वहन एवं जवाबदेह पुलिसिंग हेतु सारगर्भित मार्गदर्शन दियाl प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत जिले के शत-प्रतिशत पात्र पुलिस बल को चरणबद्ध रूप से प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए DIG (कम्यूनिटी पुलिसिंग) विनीत कपूर ने बताया कि सिंहस्थ- 2028 विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक है, जिसमें देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु, संत-महात्मा एवं पर्यटक शामिल होंगे। ऐसे विशाल आयोजन में पुलिस की भूमिका केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं रहती, बल्कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, जनसहायता, आपदा प्रबंधन एवं विभिन्न एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना भी उतना ही महत्वपूर्ण होता है। डीआईजी विनीत कपूर ने प्रशिक्षण के दौरान संचार कौशल ,व्यक्तित्व विकास ,समय प्रबंधन,टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता तथा साक्षात्कार कौशल जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को व्यावहारिक गतिविधियों और उदाहरणों के माध्यम से प्रभावी संवाद, आत्मविश्वास निर्माण तथा कार्यस्थल पर पेशेवर व्यवहार के बारे में बताया तथा कहा कि तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ सॉफ्ट स्किल्स का विकास भी अत्यंत आवश्यक है। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों द्वारा यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, आपदा प्रबंधन, शाही स्नान एवं अखाड़ा व्यवस्था, वीआईपी ड्यूटी, सामुदायिक पुलिसिंग, साइबर अपराध, सीसीटीवी मॉनिटरिंग, होल्डिंग एरिया प्रबंधन, सैटेलाइट टाउन व्यवस्था, आसूचना संकलन, चिकित्सा सहायता, क्विक रिस्पांस सिस्टम, BDDS, HHMD, DFMD, मानव व्यवहार, प्रवेश एवं निकास मार्ग प्रबंधन, बैरिकेडिंग, आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था तथा समन्वित पुलिस प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यवहारिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल को ऐसी दक्षता एवं व्यवहारिक क्षमता प्रदान करना है, जिससे सिंहरथ-2028 के दौरान जिले से होकर गुजरने वाले प्रत्येक श्रद्धालु एवं यात्री को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके तथा पुलिस की जनसेवामुखी छवि और अधिक सुदृढ़ हो। उल्लेखनीय की उज्जैन में 2028 में सिहस्थ महाकुंभ आयोजित होना है जिसमें भोपाल पुलिस कमिश्नरेट के साथ प्रतिशत अधिकारियों कर्मचारियों को चरणबद्ध रूप से प्रशिक्षित किया जाना हैl इसी क्रम में आज दिनांक को 6 दिवसीय प्रथम बैच का समापन हुआ, जिसमें लगभग 150 से अधिक अधिकारी कर्मचारी ने भाग लियाl हरि प्रसाद पाल /06 जून, 2026 - किराये की गाडी लगवाने का झांसा देकर धोखे से गाडीयां हथियाकर बेचने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश. -कुल 08 चारपहिया वाहन कुल कीमति एक करोड 10 लाख रूपये का मसरूका जप्त भोपाल(ईएमएस)। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे धोखाधडी कर किराये के वाहनो को लेकर फर्जी वाहन स्वामी बनकर वाहनो को बंधक रखने वाले एवं सस्ते दामो पर बेचने वाले संगठित गिरोह पर सख्त कार्यवाही हेतु वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशानुसार एवं मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी निरीक्षक अमित सोनी के नेतृत्व मे गठित टीम ने आरोपियो के विरूध कार्यवाही करते हुए कुल 08 चारपहिया लग्जरी वाहन लगभग कुल एक करोड 10 लाख रूपये का मशरूका जप्त करने मे सफलता प्राप्त की । घटना का विवरण- फरियादी सिद्धार्थ मिश्रा पिता सतेन्द्र मिश्रा उम्र 20 साल निवासी एमआईजी 69 आक्टलकुंज श्रीकृष्णापुरम फेस-4 नर्मदापुरम रोड थाना मिसरोद भोपाल की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्व कर अप.क्र. 299/26 व 333/26 धारा 316(2), 318(4), 112,61 बीएनएस का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना मे लिया गया दौराने विवेचना आरोपी राहुल जोशी पिता पुरूषोत्तम जोशी उम्र 25 साल निवासी वार्ड न. 04 बसई मोहल्ला बैरसिया जिला भोपाल को पकडकर अपराध के विषय मे पूछताछ करने पर आरोपी ने महिन्द्रा एक्सयूव्ही 300 के अतिरिक्त इसी प्रकार 08 चारपहिया वाहन सैयद जमीर, शम्मी खान व समीर खान के साथ मिलकर बेचना बताया। आरोपी की निशादेही पर अन्य स्थानो से दो स्कारपियो , एक थार, एक होण्डा सिटी कार, एक वेन्यू कार ,एक स्वीफट डिजायर कार व एक टीआगो कार लगभग कुल एक करोड 10 लाख रूपये का मशरूका जप्त करने मे सफलता प्राप्त की । प्रकरण मे पूरे घटना का मास्टर माइंड सैयद जमीर, शम्मी खान है दोनो के द्वारा रेण्टल कम्पनीयो से वाहन किराये पर लेकर अपने अपराध के सहयोगियो को फर्जी वाहन स्वामी बना देते थे और कोई भी कहानी बनाकर इमोशनल रूप से मूल वाहन स्वामीयो के वाहनो को स्वयं वाहन स्वामी बनकर बंधक रख देते थे अपराध करने के तरीको मे वाहन बंधक रखने वालो के सामने एक वीडियो/फोटो बना देते थे बंधक राशि नगद लेने का प्रयास करते थे आरोपीगणो द्वारा अब तक विवेचना मे प्राप्त तथ्य के अनुसार 30 लाख रूपये की राशि धोखाधडी कर मूल वाहन स्वामी के वाहनो को गिरवी रखे है प्रकरण मे मुख्य आरोपियो के अलावा उपरोक्त अपराध मे सहयोगियो मे समीर खान ,राहुल जोशी ,अनुराग माहेश्वरी के नाम विवेचना मे प्राप्त है जिनमे से एक आरोपी राहुल जोशी को गिरफतार किया है शेष आरोपियो की तलाश जारी है। प्रकरण मे आरापीगण - राहुल जोशी पिता पुरूषोत्तम जोशी उम्र 25 साल निवासी वार्ड न. 4 बसई मोहल्ला बैरसिया भोपाल, सैयद जमीर खान, शम्मी खान, अनुराग माहेश्वरी, समीर खान। सराहनीय भूमिका- निरीक्षक अमित सोनी, सउनि0 वीरमणी पाण्डेय, प्रआर नितिन खरे, प्रआर महेश सोनी, आर सुजीत तिवारी,आर राघवेन्द्र यादव,आर प्रेम सिह मीणा, आर सत्यभान गुर्जर, आर अभय यादव,आर अनिल राठौर, आर आशीष गौर सायबर आर भूपेन्द्र उईके, आर जीतेन्द्र सिह। जुनैद / हरि / 06 जून, 2026