सिरोंज (ईएमएस)। नगर के शासकीय लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में विद्या वन में वृक्षारोपण किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर महेश चंद परमार की देखरेख में स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया । विद्या वन में लगे पौधों के आसपास साफ सफाई की तथा पानी दिया । महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर लालचंद राजपूत ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस हमें प्रकृति के साथ समन्वय स्थापित करने एवं जल संरक्षण के लिए प्रेरित करता है। इस अवसर पर महाविद्यालय के स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने सहभागिता की। आभार डॉ समृथ निनामा ने व्यक्त किया। ईएमएस/ सलमान खान/ 06 जून 2026