सिरोंज (ईएमएस)। शुक्रवार को कांग्रेस द्वारा तहसील कार्यालय पहुंचकर किसानों को समय पर खाद उपलब्ध न होने, टोकन व्यवस्था की अव्यवस्था तथा खाद वितरण में आ रही समस्याओं को लेकर अनुविभागीय अधिकारी के नाम तहसीलदार संजय चौरसिया को ज्ञापन सौंपा गया। लेकिन देखने में आया कि ज्ञापन में सौं के करीब भी कार्यकर्ता प्रचार प्रसार के अभाव में कांग्रेस कार्यकर्ता ज्ञापन में नहीं जुट सके। ध्रापनमें बताया कि वर्तमान में किसान खेती-किसानी के महत्वपूर्ण कार्यों में जुटे हैं, लेकिन खाद की कमी और वितरण व्यवस्था की खामियों के कारण उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है, फिर भी उन्हें पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिल पा रही है। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की गई कि किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए, टोकन व्यवस्था में सुधार किया जाए तथा खाद वितरण को पारदर्शी और सुचारु बनाया जाए ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस दौरान अंसार खान, रजत गौड़, जितेन्द्र बघेल, गगनेन्द्र रघुवंशी, सेफू गौरी, अरविंद नगीना, कल्याण यादव, अर्जुन राजपूत, रामदयाल विश्वकर्मा, आसिमदाद खान, सुशीला वंशकार, अशोक यादव आदि मौजूद रहे। ईएमएस/ सलमान खान/ 06 जून 2026