राष्ट्रीय
06-Jun-2026


चेन्नई (ईएमएस)। तमिलनाडु के सत्यमंगलम क्षेत्र में नहरों और जलाशयों से गाद (सिल्ट) हटाने की मांग को लेकर किसानों का अनिश्चितकालीन अनशन लगातार जारी है। किसानों का आरोप है कि प्रशासन ने कई बार आश्वासन दिए, लेकिन अब तक गाद निकासी का काम शुरू नहीं किया गया, जिससे सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है और कृषि कार्यों पर संकट गहरा रहा है. किसानों का कहना है कि जलाशयों और नहरों में वर्षों से जमा गाद के कारण जल भंडारण क्षमता घट गई है। इससे खेतों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है और आगामी फसलों पर भी खतरा मंडरा रहा है। आंदोलनकारी किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. सुबोध/०६-०६-२०२६