राज्य
06-Jun-2026


देहरादून (ईएमएस)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव महेश जोशी ने कहा कि देश का युवा अब जाग चुका है और अपने भविष्य के प्रति चिंतित है। केंद्र सरकार के युवा विरोधी रवैये से युवाओं में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक, सीबीएसई कापी जांच के नाम पर बडे पैमाने पर अनियमितता गडबडी की गई जिसके लिये शिक्षा मंत्री सीधे तौर पर जिम्मेवार है लेकिन् केन्द्र सरकार हठधर्मिता से अडियल रवैया अपनाये हुये है और जिम्मेवारी जवाबदेही से भाग रही है। जिससे युवा केंद सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ सड़को पर है और शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांग रहे है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार दो करोड़ रोजगार प्रत्येक वर्ष देने का वादा कर सत्ता में आई भाजपा हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। बेरोजगारी महंगाई चरम पर है ।समाज का हर वर्ग केंद्र सरकार की नीतियों एवं निर्णयो से परेशान है। हद तो तब हो गई जब जिम्मेवार पद पर बैठा व्यक्ति देश के युवाओं की तुलना काॅकरोच से की जिससे युवा भड़क गया। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/06 जून 2026