इंदौर (ईएमएस)। शासकीय संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) इंदौर में सत्र 2026 के लिए प्रवेश की औपचारिक प्रक्रिया शुरू हो गई है। आईटीआई में प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राएं अपने निकटतम एमपी ऑनलाइन कियोस्क पर जाकर विभागीय पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। संस्थान प्रबंधन के अनुसार, आईटीआई प्रवेश-2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई है। प्रवेश प्रक्रिया, उपलब्ध सीटों या अन्य किसी भी प्रकार की विस्तृत जानकारी के लिए छात्र नंदनगर स्थित शासकीय संभागीय आईटीआई परिसर में जाकर सीधे संपर्क कर सकते हैं। :: सांवेर आईटीआई में भी मिलेगा मौका :: इंदौर मुख्य शाखा के साथ ही शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सांवेर के लिए भी आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस सत्र में सांवेर संस्थान में मुख्य रूप से इलेक्ट्रीशियन और इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक ट्रेड में प्रवेश दिया जाना है। तकनीकी क्षेत्र में भविष्य बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए यह एक बेहतर अवसर है। प्रकाश/06 जून 2026