नई दिल्ली (ईएमएस)। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर देशभर में प्रदर्शन का ऐलान कर दिया है। उन्होंने एक्स पर वीडियो संदेश जारी कर कहा कि यदि 13 जून तक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते हैं, तब वे स्वयं विभिन्न राज्यों और शहरों में जाकर विरोध प्रदर्शन करने वाले है। सीजेपी संस्थापक दीपके ने चेतावनी दी कि यदि फिर भी इस्तीफा नहीं दिया जाता है, तब देशभर के छात्र एक बार फिर दिल्ली में शांतिपूर्ण आंदोलन करने वाले है। सीजेपी ने 6 जून को भी जंतर-मंतर पर परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर प्रदर्शन किया था। अभिजीत इस प्रदर्शन के लिए अमेरिका से भारत लौटे थे और रविवार सुबह महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित अपने घर पहुंचे। शाम को उन्होंने प्रेसवार्ता में कहा कि पिछले 10-12 वर्षों से देश की राजनीति हिंदू-मुस्लिम मुद्दों पर केंद्रित रही है, जिससे रोजगार के अवसर पैदा नहीं होते। इस बीच, कॉकरोच जनता पार्टी के सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स की संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। प्रदर्शन से पहले इंस्टाग्राम पर 2.21 करोड़ फॉलोअर्स थे, जो 7 जून दोपहर 3 बजे तक बढ़कर 2.27 करोड़ हो गए। एक्स पर उनके 2.70 लाख फॉलोअर्स हैं। आशीष दुबे / 08 जून 2026