* मुंद्रा पोर्ट और औद्योगिक क्षेत्रों तक सुगम एवं सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित; पर्यटन और ईज ऑफ लिविंग को भी मिलेगा बढ़ावा गांधीनगर (ईएमएस)| मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्य के अति महत्वपूर्ण सड़क मार्गों को फोर लेन के रूप में विकसित करने का दृष्टिकोण अपनाया है। इस संदर्भ में; मुख्यमंत्री ने कच्छ जिले के 6 सड़क मार्गों को फोर लेन करने के लिए 629 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कच्छ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों को सुदृढ़ रोड कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने की जन हितकारी मंशा के साथ इन सड़क मार्गों को चार मार्गीय करने के लिए वित्तीय आवंटन किया है। इसमें मुंद्रा-लुणी-वडाला रोड के 4.1 किलोमीटर, वाइडनिंग तथा इम्प्रूवमेंट ऑफ देशलपर सिरचा रोड 5.1 किलोमीटर, मुंद्रा-झरपरा-कांडगरा-ध्रब तथा झरपरा गाँव के बाईपास रोड के 5.5 किलोमीटर, नावीनल गाँव के बाईपास रोड के 3.3 किलोमीटर, मोटा कांडगरा गाँव के 4.5 किलोमीटर और मुंद्रा-झरपरा-कांडगरा रोड चेनेज 19 से 39 के 20 के किलोमीटर का समावेश होता है। फोर लेन बनने के परिणामस्वरूप ये सड़क मार्ग ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण एवं सुविधायुक्त बनेंगे। इतना ही नहीं; बाईपास बनने से मुंद्रा बंदरगाह तथा आसपास के छोटे-बड़े औद्योगिक-वाणिज्यक क्षेत्रों में आवागमन करने वाले भारी वाहन तेजी से और सुरक्षित माल परिवहन कर सकेंगे। इन सड़क मार्गों का विकास होने से कच्छ में पर्यटन क्षेत्र को भी अधिक बल मिलेगा और लोगों का ईज ऑफ लिविंग भी बढ़ेगा। सतीश/08 जून