क्षेत्रीय
अशोकनगर (ईएमएस)। कलेक्टर साकेत मालवीय की अध्यक्षता में पल्स पोलियों की अभियान बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले में लक्ष्य अनुरूप पल्स पोलियों की खुराक बच्चों को पिलाई जाए। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अलका त्रिवेदी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 28 से 30 जून तक पल्स पोलियों अभियान जिले में संचालित किया जायेगा। इस हेतु जिले में 1 लाख 57 हजार 588 बच्चों को पोलियों की विशेष खुराक पिलाये जाने का लक्ष्य रखा गया है। जिले में 1050 बूथों की स्थापना की जायेगी। प्रथम दिवस बूथ स्तर पर तथा दूसरे एवं तीसरे दिवस घर-घर जाकर पोलियों की दवा पिलाई जायेगी। ईएमएस/ओमप्रकाश रघुवंशी/ 08 जून 2026