राज्य
08-Jun-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) राजपूत समाज धार्मिक एवं परमर्थक ट्रस्ट तथा जिला राजपूत समाज इंदौर एवं धार के तत्वावधान में स्थानीय आनंद मोहन माथुर सभागृह में आयोजित राजपूत समाज के महासम्मेलन में महाराणा प्रताप अलंकरण सम्मान से समाज की 250 से अधिक प्रतिभाएं, सैन्य अधिकारी और 50 बाल प्रतिभाएं को सम्मानित किया गया। समिति के बनेसिंह तवर, कमलेश्वर सिंह सिसोदिया, किशोर सिंह पवार हवन सिंह चावड़ा के अनुसार इस महा सम्मेलन में भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, केशव सिंह भदोरिया, पूर्व विधायक राजनारायण सिंह, राजेंद्र सिंह सोलंकी, राजपाल सिंह सिसोदिया, श्रवण सिंह चावड़ा, उत्तम पाल सिंह, कृष्णा सिंह पटेल और अर्जुन सिंह उपस्थित रहे। आनंद पुरोहित/ 08 जून 2026