नई दिल्ली/कोलकाता (ईएमएस)। पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा भूचाल आ गया है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर जारी बगावत अब संसद तक पहुंच गई है। पार्टी सांसद काकोली घोष दस्तिदार के नेतृत्व में बागी सांसदों के एक समूह ने दावा किया है कि करीब 20 टीएमसी सांसद भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का समर्थन करने के पक्ष में हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, बागी सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर अलग बैठने की व्यवस्था और अलग समूह के रूप में मान्यता देने की मांग की है। बागी खेमे का दावा है कि उनके पास आवश्यक संख्या बल मौजूद है, हालांकि टीएमसी नेतृत्व इस दावे पर सवाल उठा रहा है। इस बीच टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने संकट से निपटने के लिए नई दिल्ली में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच विपक्षी दलों की रणनीति और टीएमसी में चल रहे घटनाक्रम पर चर्चा हुई। सुबोध/०९-०६-२०२६