इन्दौर (ईएमएस)। वरिष्ठ अधिवक्ता प्रकाश चंद जैन की अध्यक्षता में आयोजित एक गरिमामय आयोजन में 50 वर्ष से अधिक समय से वकालत में सक्रिय अधिवक्ताओं का सम्मान किया गया। जैन अधिवक्ता एसोसिएशन मध्य प्रदेश द्वारा कुंडलपुर तीर्थ में आयोजित इस आयोजन में चंद्र कुमार सराफ, आर. के. जैन, यू.सी. जैन, सौरव जैन कोठिया मुकेश जैन, दीपक भंडारी, धन्य कुमार जैन, नरेंद्र जैन, बसंत कुमार जैन, अनिल कुमार जैन, मनोज जैन, रजनीश जैन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान अधिवक्ताओं ने समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। आयोजन में अधिवक्ता अंकित जैन आकाश जैन, संस्कार जैन की विशेष भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता अमित कुमार जैन ने किया। - 10 जून 2026