क्षेत्रीय
10-Jun-2026
...


दतिया (ईएमएस)। जिले के बसई थाना क्षेत्र में एक 38 वर्षीय महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर चार साल तक दुष्कर्म किया आप शादी करने से मुकर गया । पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी साल 2010 में झांसी निवासी एक युवक के साथ हुई थी। हालांकि, वैवाहिक विवाद के चलते दोनों के बीच लंबे समय से न्यायालय में प्रकरण विचाराधीन है। इसी वजह से वह बसई कस्बे में नदी रोड इलाके में अपने 14 वर्षीय बेटे के साथ रहती है। महिला ने पुलिस को बताया कि करीब चार साल पहले मनरेगा कार्य के दौरान उसकी मुलाकात सीतापुर निवासी मिथुन लोधी से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में बातचीत बढ़ी और मिथुन का उसके घर आना-जाना शुरू हो गया। इसी दौरान युवक ने उसका विश्वास जीता और शादी करने का वादा किया। मिथुन ने शादी का भरोसा दिलाकर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। चार साल तक वह उसका शारीरिक शोषण करता रहा और जब भी शादी के लिए कहती तो युवक बहाने बनाने लगता | हाल ही में जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी ने अपनाने से साफ इनकार कर दिया और महिला को जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित भी किया। जब महिला ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही, तो उसने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले जांच कर रही है।