क्षेत्रीय
10-Jun-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। कटंगी थाना अतंर्गत ग्राम ककरेहटा तिराहे के पास रोड किनारे खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे तीन युवकों को एक कार ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे तीनों घायल हो गए| घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है| कटंगी पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पटेरा जिला दमोह निवासी 38 वर्षीय दशरथ सिंह लोधी गांव के रोहित ठाकुर, गनेण काछी, परम सिंह लोधी और सोनू सिंह के साथ माता नाहन देवी के दर्शन करने के बाद दमोह जाने के लिये कटंगी जबलपुर मेन रोड ग्राम ककरेहटा तिराहे के पास रोड़ किनारे खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे रात लगभग 8.30 बजे जबलपुर तरफ से आ रही कार क्रमांक एमपी 40 बीई 0810 के चालक ने रोड किनारे खड़े गणेश काछी, परम सिंह लोधी, सोनू सिंह ठाकुर को पीछे से टक्कर मार दिया जिससे तीनों सड़क पर गिर गये और तीनों को हाथ पैर एवं शरीर में चोटें आ गयी। दशरथ सिंह लोधी ने तीनों घायलों को उपचार हेतु जबलपुर भिजवाया। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 281, 125(ए) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 10 जून 2026/ 05.16