अशोकनगर (ईएमएस)। कलेक्टर साकेत मालवीय द्वारा बुधवार को जिला चिकित्सालय अशोकनगर पहुंचकर आकस्मिक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। उन्होंने जिला चिकित्सालय के विभिन्न वार्डो में पहुंचकर स्वास्थ्य व्यवस्थाएं एवं सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने पोषण पुनर्वास केंद्र के निरीक्षण के दौरान प्रभारी वार्ड इंचार्ज से बच्चों के पोषण सम्बन्धी जानकारी ली।उन्होंने अस्पताल में पर्याप्त साफ सफाई,टॉयलेट की सफाई रखे जाने के निर्देश दिए। वार्डो में बेडशीट एवं चादर सभी वार्डों में साफ-सुथरी एवं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखे जाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि चिकित्सालय में प्रत्येक मरीज के साथ एक समय में केवल एक ही परिजन उपलब्ध रहे, अनावश्यक मरीजों के पास भीड़ एकत्रित न हो। उन्होंने निर्देश दिए कि चिकित्सालय परिसर में मरीजों एवं उनके परिजन के पेयजल की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो तथा वाटरकूलर के आस-पास अनावश्यक गंदगी न हो। ईएमएस/ ओमप्रकाश रघुवंशी/ 10 जून 2026