राज्य
10-Jun-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) गीता भवन सत्संग सभागृह में आज सुबह 10.15 बजे से गीता भवन के प्रबंध न्यासी रहे ब्रम्हलीन एनएम व्यास की 28 वीं पुण्यतिथि मनाई जाएगी। गीता भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष राम ऐरन, मंत्री रामविलास राठी और मनोहर बाहेती के अनुसार इस अवसर पर औरंगाबाद से आए संत ब्रह्मचारी साहेबराव महाराज शास्त्री के सान्निध्य में गीता भवन ट्रस्ट मंडल के सदस्य और स्व. व्यास के स्नेहीजन सुबह सत्संग सभा के बाद उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखेंगे। आनंद पुरोहित/ 10 जून 2026