क्षेत्रीय
10-Jun-2026


कटनी (ईएमएस)- मिपूजन अंतर्गत शिवाजी वार्ड में 10.37 लाख रुपये की लागत से डामरीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। वहीं जगजीवन राम वार्ड में विभिन्न सड़कों के उन्नयन के तहत एल.आई.जी. स्कूल तक सड़क निर्माण एवं डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन 36.57 लाख रुपये की लागत से किया गया। इन कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी तथा वार्डों के विकास को नई गति मिलेगी। विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता पर रहेगा विशेष ध्यान — महापौर भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि शहर के विकास को केवल निर्माण कार्यों की संख्या से नहीं, बल्कि उनकी गुणवत्ता और उपयोगिता से भी आंका जाता है। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा ऐसे कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है जो सीधे तौर पर नागरिकों के दैनिक जीवन को बेहतर बनाएं। महापौर ने अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराने तथा गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश भी दिए। लंबे समय से महसूस की जा रही आवश्यकता अब होगी पूरी — श्रीमती प्रभा गुप्ता शिवाजी वार्ड की पार्षद श्रीमती प्रभा गुप्ता ने कहा कि संबंधित मार्गों के उन्नयन की मांग क्षेत्रवासियों द्वारा लंबे समय से की जा रही थी। अब कार्य प्रारंभ होने से नागरिकों को आवागमन में होने वाली असुविधाओं से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि वार्ड के विकास एवं जनसुविधाओं के विस्तार के लिए आगे भी निरंतर प्रयास किए जाते रहेंगे। विधाओं के साथ बढ़ेगा क्षेत्र का विकास और सौंदर्य — श्रीमती फमीदा आफताब बाबू जगजीवन राम वार्ड की पार्षद श्रीमती फमीदा आफताब ने कहा कि बेहतर सड़कें किसी भी क्षेत्र की प्रगति का आधार होती हैं। सड़क निर्माण एवं डामरीकरण कार्य पूर्ण होने के बाद न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र का सौंदर्य भी बढ़ेगा। र्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने विकास कार्यों के लिए नगर निगम प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। ईएमएस/ ईएमएस/ 10 जून 2026