क्षेत्रीय
10-Jun-2026


उपयुक्त श्री गुप्ता ने कार्य में प्रगति लाने के दिए निर्देश कटनी (ईएमएस)- निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देशानुसार नगर निगम के एमआईसी सभाकक्ष में उपायुक्त श्री शैलेश गुप्ता की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के अंतर्गत पंजीकृत असंगठित श्रमिकों की ई-केवाईसी तथा विभिन्न पेंशन योजनाओं के हितग्राहियों के जीवित प्रमाण पत्र (डीएलसी) संबंधी कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपयुक्त श्री गुप्ता ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के तहत पंजीकृत श्रमिकों की ई-केवाईसी की प्रक्रिया 13 जून तक पूर्ण की जानी है। उन्होंने वार्डवार प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी वार्ड दरोगाओं को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के पंजीकृत श्रमिकों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर उन्हें समय सीमा के भीतर ई-केवाईसी कराने के लिए प्रेरित करें तथा कार्य को प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराएं। पेंशन हितग्राहियों के जीवित प्रमाण पत्र बनाने में लाने होंगे और गति ठक में सामाजिक न्याय विभाग द्वारा संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं की भी समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान बताया गया कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निशक्त पेंशन योजना के अंतर्गत अब तक कुल 1025 हितग्राहियों के जीवित प्रमाण पत्र तैयार किए जा चुके हैं। इस पर उपयुक्त श्री गुप्ता ने शेष पात्र हितग्राहियों के जीवित प्रमाण पत्र बनाने के कार्य में और अधिक गति लाने तथा इसे प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिए। बैठक में योजना प्रभारी श्री सनद विश्वकर्मा, श्री संजय चौधरी सहित सभी वार्डों के वार्ड दरोगा उपस्थित रहे। ईएमएस/मोहने/ 10 जुलाई 2026