इन्दौर (ईएमएस)। नर्सेस एसोसिएशन मप्र के संभागीय अध्यक्ष राहुल जादौन और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आशीष गौतम की मौजूदगी में एम वाय अस्पताल सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में नर्सेस एसोसिएशन मप्र की इंदौर जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें आदित्य उपाध्याय को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नूतन प्रकाश शर्मा को कार्यकारी जिलाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी। नितिन शर्मा, शैलेन्द्र वर्मा, अर्चना कुशवाह, सुनीता देवी और मोनिका पंडागरे को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया। धर्मेंद्र पाठक जिला सचिव होंगे, जबकि नवल बिहारी शर्मा और नैना गौतम को जिला सहसचिव का पदभार मिला। सोनाली कुमावत को कार्यालय सचिव, कल्पना उपाध्याय को महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष व इताली मालाकार को महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। मुकेश गोयल जिला कोषाध्यक्ष बने, राहुल गोयल और लीना ठाकरे को जिला सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। शरद राव को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया है। - 14 जून 2026