क्षेत्रीय
14-Jun-2026
...


- दोनों नाबालिग नहाने गई थी जबलपुर,कटनी (ईएमएस)। संभाग के कटनी जिलांतर्गत बाकल थाना क्षेत्र के ग्राम मढिय़ा में स्थित बलराम तालाब में शनिवार 13 जून को डूबने से दो सगी नाबालिग बहनों की मौत हो गई । दोनों नाबालिग बहनें शाम लगभग 4 बजे नहाने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं थीं।इसके बाद परिजनों ने उर् थाने में मामले की सूचना दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस और ग्रामीणों ने संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, जिसके बाद देर रात उनके शव तालाब से बरामद किए गए. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक बहनों की पहचान मढिय़ा निवासी निधि लोधी (17) और उसकी छोटी बहन नेहा लोधी (14) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मढिय़ा में स्थित बलराम तालाब में शनिवार शाम लगभग 4 बजे गांव की ही निधी और नेहा समीप ही बलराम तालाब में नहाने गई थीं। वहां से कई घंटे बीत जाने के बाद भी जब वे घर नहीं लौटीं, तो परिजनों को चिंता हुई। इस पर परिजनों ने पहले अपने स्तर पर आसपास और रिश्तेदारों के यहां उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद वे बलराम तालाब पहुंचे, जहां दोनों बहनों के कपड़े किनारे रखे थे परंतु उनका कोई सुराग नहीं मिला। इसे पर उन्होंने तत्काल बाकल थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बाकल थाना प्रभारी विजय विश्वकर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तालाब में सर्च अभियान शुरू किया और कु छ घंटों की मशक्कत के बाद दोनों बहनों को तालाब से अचेत अवस्था में बाहर निकाला गया । पुलिस और परिजन तुरंत दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। .../ 14 जून /2026