क्षेत्रीय
14-Jun-2026
...


धार (ईएमएस)। लोक कल्याणार्थ आंकडेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट व राजस्थानीय आद्यगोड़ ब्राह्मण समाज द्वारा अधिक मास के उपलक्ष्य में समाज के लक्ष्मीनारायण मंदिर के तत्वावधान में समाज लोक कल्याणार्थ लक्ष्मी नारायण महा यज्ञ का आयोजन किया गया। आद्यगोड़ समाज अध्यक्ष डॉ. अशोक शास्त्री व कार्यक्रम संयोजक पंडित अनूप शर्मा ( महू वाला ) ने बताया की अधिकमास के शुभ अवसर पर समाज के कल्याणार्थ भगवान लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का आयोजन किया गया जिसमे समाज के 31 जोड़ों ने समाज कल्याणार्थ आहुति दी साथ समाज 90 परिवारों ने सहभागिता की । इस अवसर पर महिला मंडल द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई । इसमें समाज के सर्वप्रथम ओमप्रकाश त्रिवेदी, प्रवीण शर्मा, सुरेश तिवारी, कमलेश मिश्रा, अशोक शर्मा, अरुण शर्मा, दिलीप शर्मा, सुनील शर्मा ( लाइट ), नितिन शर्मा, निरंजन उपाध्याय, संतोष जोशी, कैलाश शर्मा, देवेन्द्र शर्मा, प्रीतेश जोशी, तन्नू महाराज, संतोष शर्मा, प्रकाश शर्मा, पुनीत तिवारी, अनिल शर्मा, अश्विन शर्मा, ओम पांडे, सुभाष जोशी, लोकेश शर्मा ( महाबली ), मोनू मिश्रा, अमित प्रधान, देव पांडे आदि का सहयोग सराहनीय रहा । उक्त जानकारी पंडित प्रवीण शर्मा ने दी । .../ 14 जून /2026