क्षेत्रीय
14-Jun-2026
...


बस्ती (ईएमएस)। ग्रामीण डेवलपमेंट फाउण्डेशन और नवज्योति मल्टीस्पेशलिटी हास्पिटल द्वारा संचालित ‘नेत्र बंसत’ ग्रामीण हेल्थ प्रोग्राम सिद्धार्थनगर सर्पोटेट साइट सेवर्स इंडिया के सहयोग से निःशुल्क मोतियाबिन्द नेत्र जॉच शिविर का आयोजन सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा विकास खण्ड ग्राम पंचायत सिसहनिया में आयोजित किया गया। शिविर में कुल 60 मरीजों का डा. पी.पी. दूबे ने परीक्षण किया जिसमें 8 मोतियाविन्द के रोगी पाये गये जिन्हें आपरेशन का सुझाव दिया गया। शिविर के दौरान उपस्थित ग्रामवासियों का नेत्र परीक्षण में मोतियाबिंद और बीएलबीसी- दोनों ऑख से जिनको दिखाई नहीं देता, का पहचान के साथ ही निःशुल्क आपरेशन के साथ आने जाने और रहने खाने की और वापस पहुँचाने की की सुविधा पर परामर्श दिया गया। डिस्ट्रिक प्रोग्राम मैनेजर, साइट सेवर्स इंण्डिया के विनोद श्रीवास्तव ने बताया कि 40 वर्ष के बाद महिलाओं एवं पुरूषों में मोतियाबिन्द बीमारी के लक्षण की शुरूआत होने लगती है, आयुष्मान कार्ड या आधार कार्ड होने पर नवज्योति मल्टीस्पेशलिटी हास्पिटल, हर्दिया में आपरेशन किया जाता है। शिविर की सफलता में दौरान ब्लाक समन्वयक मनीष, सनूप, शुखबू, शंभू, राकेश का योगदान रहा। .../ 14 जून /2026