क्षेत्रीय
14-Jun-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिला बिलासपुर शहर द्वारा भाजपा कार्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों के माध्यम से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए विकास, सुशासन और जनकल्याणकारी कार्यों पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता तथा कम तेल वाले स्वास्थ्यवर्धक व्यंजनों की प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं में महिला कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री हर्षिता पाण्डेय ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं ने समाज के हर वर्ग को लाभान्वित किया है। वहीं पूजा विधानी ने महिलाओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन जनजागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्नेहलता शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि महिला मोर्चा द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं का उद्देश्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में ललिता संतोष कश्यप, चंदना गोस्वामी, रुक्मणी कौशिक, वंदना सिंह, रीना गोस्वामी, विभा गौरहा, शिप्रा सामुएल, सविता रजक, राजेश्वरी पटवा, अपराजिता सिंह, कमला शुक्ला, दीपशिखा यादव, लता कश्यप, जया पाण्डेय, भारती दीपक साहू, संगीता कुशवाहा, अनिता वर्मा, सरिता कश्यप, सुनीता राज, रचना अग्रवाल, सुषमा यादव, सुधा गुप्ता, वंदना तिवारी, किरण सिंह, कल्पना तोमर, ज्योति धनकर, नीरजा सिन्हा, सुमन द्विवेदी, अर्चना मल्लेवार, मंगला पाण्डेय, राधा अविनाश वर्मा, नीरज साहू सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। - 14 जून 2026