- महाराणा प्रताप जयंती पर शौर्य यात्रा 17 को जबलपुर, (ईएमएस)। हिंदुआ सूरज क्षत्रिय कुल वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की 486वी जयंती पर 17 जून को शाम 4.00 बजे क्षत्रिय राजपूत समाज द्वारा सिविक सेन्टर से विशाल एवं भव्य शौर्य यात्रा निकाली जाएगी। शौर्य यात्रा की अगुवाई ब्रम्हचारी चैतन्यानंद महाराज एवं अन्य संत महात्माओं व मातृशक्तियों द्वारा की जाएगी। शौर्य यात्रा में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दुबे, प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, महापोर जगत बहादुर सिंह, संयोजक जी.एस. ठाकुर, लेखराज सिंह (मुन्ना भैया) के साथ ही शहर के सभी विधायक एवं जनप्रतिनिधियों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों एवं अन्य जिलो से आए सामाजिक बंधु उपस्थित रहेगें. क्षत्रीय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ने पत्रकारों को बताया कि क्षत्रिय राजपूत जहाँ सफेद परिधान एवं मेरून साफा पहिने नजर आएंगे वहीं क्षत्राणियाँ पारंपरिक पारंपरिक पोशाक व साफा बाँधे शौर्य यात्रा को और भी अधिक भव्य बनाएँगी। शौर्य यात्रा सिविक सेन्टर से प्रारंभ होकर नौदरा ब्रिज, करमचंद चौक, मालवीय चौक, महाराणा प्रताप चौक से होते हुए महाराणा परिसर नगर निगम के सामने पहुँचेगी जहाँ महाराणा प्रताप की चेतकारूढ़ प्रतिमा और प्रभु श्रीराम का पूजन वैदिक मंत्रोचार के बीच होगा इसके बाद अतिथि अपने विचार रखेगें एवं प्रसाद वितरण किया जावेगा। सुनील साहू / शहबाज / 14 जून 2026/ 07.00