क्षेत्रीय
14-Jun-2026
...


प्रकाश स्मृति व्याख्यानमाला में अधिवक्ता ने रखे विचार खरगोन (ईएमएस)। देश में आतंकवाद से भी बड़ा खतरा लव जिहाद से है। आतंकवाद से हर साल लगभग एक हजार लोग प्रभावित होते हैंए जबकि लव जिहाद के कारण प्रतिवर्ष करीब ३.५० लाख बेटियां गायब या प्रभावित हो रही हैं। यह अप्रत्यक्ष युद्ध है, जिसका सबसे बड़ा केंद्र मध्यप्रदेश का मालवा क्षेत्र है। यह बात सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता व पीआईएल मैन ऑफ इंडिया अश्विनी उपाध्याय ने प्रकाश स्मृति सेवा संस्थान द्वारा आयोजित तीन दिवसीय व्याख्यानमाला के अंतिम दिवस सहिष्णुता और जिहाद विषय पर मुख्य वक्ता के रूप में कही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद गजेंद्रसिंह पटेल व विशेष अतिथि वरिष्ठ पत्रकार मनोज रघुवंशी थे। अध्यक्षता संस्थान के रणजीतसिंह डंडीर ने की। श्री उपाध्याय ने घुसपैठ और अवैध पहचान पत्र पर कहा देश में लगभग पांच करोड़ घुसपैठिये आ चुके हैं। उन्होंने वर्तमान आधार कार्ड प्रणाली की आलोचना करते हुए कहा कि केवल १८२ दिन भारत में रहने पर किसी को भी आधार कार्ड मिल जाना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए घातक है। उन्होंने सुझाव दिया कि आधार केवल उन्हीं का बने जिनके पूर्वजों का रिकॉर्ड हो। धर्मांतरण और विदेशी फंडिंग पर श्री उपाध्याय ने कहा प्रतिदिन लगभग १५०० परिवारों का धर्मांतरण किया जा रहा है। श्री उपाध्याय ने भारत की वर्तमान आंतरिक सुरक्षा, जनसांख्यिकीय असंतुलन और कानूनी सुधारों की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की। श्री उपाध्याय ने एक देश, एक विधान की मांग करते हुए जनता से आह्वान किया कि वे इन वैधानिक सुधारों के लिए आवाज उठाएं ताकि आने वाली पीढिय़ों का भविष्य सुरक्षित हो सके।