क्षेत्रीय
14-Jun-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप नगर द्वारा स्वर्गीय निर्मल चंद्र जैन (पूर्व राज्यपाल) की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय इनडोर गेम्स प्रतियोगिता का समापन रविवार को पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम में हुआ। दूसरे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ जबलपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष संदीप जैन ने गुब्बारे उड़ाकर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने स्व. निर्मल चंद्र जैन के जबलपुर के विकास में दिए गए योगदान को याद किया। प्रतियोगिता के अंत में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में पूर्व विधायक विनय सक्सेना, नेता प्रतिपक्ष अंबरीष मिश्रा, जैन पंचायत सभा के अध्यक्ष कैलाशचंद्र जैन, एडवोकेट राकेश जैन, सीए मनोज जैन तथा नगर ग्रुप के अध्यक्ष प्रफुल्ल जैन, आयोजन समिति चेयरमैन संजय जैन सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में कैरम में पाखी पराग, श्रुति मनीष बड़कुल, चंद्रा संजय चौधरी और राजेश नीति जैन अपने-अपने वर्गों में विजेता रहे। टेबल टेनिस में आरना प्रियांकुश, श्रेयस शरद और अतुल ज्योति ने खिताब जीते। शतरंज में सम्यक मनीष प्रियंका बड़कुल, रितिक रविंद्र नीता, निशा दीपक कोठारी और संदीप वैशाली विजेता बने। वहीं बैडमिंटन में सम्यक मनीष प्रियंका बड़कुल, रितिक रविंद्र नीता, नीता रविंद्र और रविंद्र नीता ने अपने वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सुनील साहू / शहबाज / 14 जून 2026/ 07.00