क्षेत्रीय
14-Jun-2026
...


कोरबा (ईएमएस) कोरबा जिलान्तर्गत कटघोरा नगर में आयोजित जैविक किसान मेला में विधायक प्रेमचंद पटेल सम्मिलित हुए। उन्होंने किसानों, कृषि विशेषज्ञों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद भी किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किसानों के सम्मान एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए आयोजित इस मेले में जैविक कृषि, प्राकृतिक खेती तथा कृषि नवाचारों पर विशेष चर्चा की गई। किसानों को जैविक खेती अपनाने, उत्पादन लागत कम करने तथा कृषि को अधिक लाभकारी बनाने हेतु विभिन्न योजनाओं एवं तकनीकों की जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित के अध्यक्ष रजनीश सिंह, जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राकेश पांडेय, किसान मोर्चा के सह संयोजक भानु प्रताप सिंह, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामनारायण सराफ, पूर्व जिला अध्यक्षपवन गर्ग, पूर्व युवा आयोग सदस्य रघुराज सिंह उईके, महामंत्री अजय विश्वकर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती मीना शर्मा, मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग सहित किसान मोर्चा के जिला एवं मंडल पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में किसान भाई-बहन उपस्थित रहे। साथ ही कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. राजेन्द्र कुमार साहू, कृषि विभाग के अधिकारी देवेन्द्र सिंह कंवर एवं विभागीय कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे। 14 जून / मित्तल