क्षेत्रीय
14-Jun-2026
...


देवास (ईएमएस)। सद्गुरु कबीर धनी धर्मदास वंशावली मिशन (एस.के.डी.वी. मिशन) जिला देवास के तत्वावधान में सोमवार, 15 जून 2026 को सद्गुरु कबीर प्रगटोत्सव एवं संत समागम समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य आयोजन स्टेशन रोड स्थित गीता भवन में होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, संत-महंतों एवं अनुयायियों के शामिल होने की संभावना है। युवा प्रतिनिधि मोहन परिहार ने बताया कि मिशन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 3 बजे संतीवदास नगर स्थित सद्गुरु कबीर धर्मदास वंशावली सेवा आश्रम में निशान पूजा, संध्या पाठ एवं गुरु महिमा पाठ के साथ होगा। इसके पश्चात शाम 5 बजे संत रविदास नगर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो बी.एन.पी. गेट, भोपाल चौराहा और लाल गेट होते हुए स्टेशन रोड स्थित गीता भवन पहुंचेगी। इस अवसर पर संत-महंतों एवं अतिथियों का स्वागत-सम्मान किया जाएगा।समारोह का समापन 16 जून की प्रातः 5 बजे संत-महंतों के विदाई समारोह के साथ होगा। आयोजक जिला प्रतिनिधि नंदकिशोर, उप प्रतिनिधि गब्बर पिलानियां, परोपकारी प्रतिनिधी भंवरलाल, बद्रीलाल मालवीय, जिला महिला उपप्रतिनिधि आयुषी लोधी, महंत बालक दास साहेब, सौरम भाई, कुंता भाई, सुमित्रा मालवीय, जशरथ सोलंकी, मानसिंह, नरेंद्र नागर, दिलीप साहेब, श्यामू बाई ने आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। ईएमएस/मोहने/ 14 जून 2026