देवास (ईएमएस)। सनातन सामाजिक रक्षा मंच के तत्वावधान में इस वर्ष आयोजित की गई पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) की धार्मिक यात्रा अत्यंत सकुशल और आनंदमय वातावरण में पूर्ण हुई। संस्था के अध्यक्ष कुंवर महेंद्र राजपूत एवं उनकी पूरी टीम के उत्कृष्ट प्रबंधन तथा पं. संदीप शास्त्री जी के कुशल नेतृत्व के चलते सभी श्रद्धालुओं ने बिना किसी असुविधा और कष्ट के यात्रा का अद्भुत आनंद लिया। यात्रा के भव्य समापन अवसर पर प्रमुख समाजसेवी प्रवीण श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने सभी यात्रियों का स्वागत-अभिनंदन किया। वहीं, सुप्रसिद्ध समाजसेवी एडवोकेट मनोज श्रीवास्तव ने भी सभी भक्तों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए संस्था के इस पुनीत और धार्मिक कार्य की मुक्तकंठ से सराहना की। संस्था द्वारा अपनी आगामी धार्मिक यात्रा की घोषणा भी कर दी गई है। सावन के पवित्र महीने में देवास और इंदौर से उज्जैन चौरासी महादेव की विशेष यात्रा आयोजित होगी। ईएमएस/मोहने/ 14 जून 2026