क्षेत्रीय
14-Jun-2026
...


नर्मदापुरम (ईएमएस)। कलेक्टर सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला स्तरीय गबन एवं धोखाधड़ी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला सहकारिता विभाग के तत्वाधान में आयोजित बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा ने गबन व धोखाधड़ी में लिप्त कर्मचारियों के विरुध कार्रवाई करने के निर्देश दिए, साथ ही संज्ञान में आए ऐसे 04 प्रकरण जिनमें पुलिस को दस्तावेजों के अभाव में कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने में कठिनाई हो रही थी उस स्थिति में कलेक्टर श्री मिश्रा ने उपायुक्त सहकारिता को निर्देश दिए कि वह 07 दिवस में बैंक को वाछित दस्तावेज तत्काल उपलब्ध कराए ताकि उक्त कर्मचारीयो के विरुध एफआईआर दर्ज की जा सके। बैठक में गत बैठक के पालन प्रतिवेदन का भी अनुमोदन किया गया। बैठक में उप पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन, उपायुक्त सहकारिता शिवम मिश्रा एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के प्रतिनिधीगण तथा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित के अधिकारी गण उपस्थित रहे। ईएमएस/ राजीव अग्रवाल/ 14 जून 2026