क्षेत्रीय
14-Jun-2026
...


अशोकनगर (ईएमएस)। रविवार को रघुवंशी धर्मशाला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें रक्तदाताओं से 32 यूनिट रक्त प्राप्त हुआ। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी एवं अस्पताल प्रबंधन के सहयोग से स्वर्गीय अल्पना रघुवंशी पत्नी नरेश रघुवंशी महाना बालों की स्मृति में उनके पति तथा परिजनों, जिसमें नरेंद्र रघुवंशी रामकृष्ण रघुवंशी ने इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया रेड क्रॉस सोसाइटी सचिव संजय रघुवंशी ने बताया कि रक्तदान शिविर का शुभारंभ अपर कलेक्टर डीएन सिंह द्वारा किया गया एवं सभी रक्तदाताओं का रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया इस दौरान रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉ. जयमंडल सिंह यादव, प्रदेश प्रतिनिधि डॉक्टर हरवीर सिंह रघुवंशी, देवेंद्र अग्रवाल, सतीश पाराशर, डॉक्टर राजकुमार शर्मा, विकास रघुवंशी, हरि सिंह रघुवंशी, अंकित छाबड़ा उपस्थित रहे। विशेष रूप से भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी गुना के सचिव डॉक्टर रामवीर सिंह रघुवंशी तहसीलदार रोहित रघुवंशी, एसडीओपी विवेक शर्मा, विधायक हरी बाबू राय, पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी, पार्षद प्रतिनिधि धर्मेंद्र रघुवंशी, महेंद्र सिंह रघुवंशी शाढ़ौरा, विजय सिंह रघुवंशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अतुल रघुवंशी, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष शाढ़ौरा नरेश रघुवंशी, भास्कर रघुवंशी, निखिल रघुवंशी , रमन रघुवंशी एवं महिलाओं सहित रिश्तेदारों द्वारा उपस्थित होकर रक्तदान किया गया। इस दौरान सभी को शपथ दिलाई गई कि मैं भी निरंतर रक्तदान करूंगा और अन्य लोगों को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित करूंगा। ईएमएस/ ओमप्रकाश रघुवंशी/14 जून 2026