क्षेत्रीय
14-Jun-2026
...


अशोकनगर (ईएमएस)। जिले में रविवार दोपहर बाद मौसम में अचानक बदलाव आया। सुबह से जारी उमस भरी गर्मी के बाद दोपहर में घने बादल छा गए, जिससे कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। कुछ देर तक हवा की रफ्तार भी काफी तेज रही। जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि अन्य स्थानों पर तेज बारिश हुई। मौसम में इस बदलाव से पहले अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। हालांकि, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। अपने कुछ दिनों में न्यूनतम एवं अधिकतम टेंपरेचर में एक-दो डिग्री सेल्सियस गिरावट की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, जिले में अगले दो दिनों तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। धूप-छांव की स्थिति के साथ कहीं-कहीं मध्यम आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसी स्थिति में उमस भरी गर्मी का अनुभव हो सकता है। ईएमएस/ ओमप्रकाश रघुवंशी/14 जून 2026