क्षेत्रीय
14-Jun-2026
...


अशोकनगर (ईएमएस)। मैथिल ओझा समाज ट्रस्ट धर्मशाला पर रविवार को सामाजिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें सर्वप्रथम भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर सुंदरकांड के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। उसके पश्चात मंच संचालन का काम देवेश ओझा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अन्य जिले व तहसीलों से आये समाज के अध्यक्षों व समाज जनों ने मिलकर जिला अशोकनगर के ओझा समाज का जिलाध्यक्ष वरिष्ठ समाज सेवी शिवराज ओझा को बनाया गया व ब्लॉक अध्यक्ष अशोक ओझा को बनाया गया। कार्यक्रम में ट्रस्ट के विस्तार हेतु मैथिल ओझा समाज ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष बृजेश ओझा के द्वारा ट्रस्ट के युवा अध्यक्ष धर्मेंद्र ओझा को बनाया गया साथ ही ट्रस्ट की महिला अध्यक्ष द्वारा महिला मंडल का विस्तार कर, प्रमाण पत्र वितरण किये गए। कार्यक्रम के अंत मे पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र ओझा द्वारा कार्यक्रम में आये हुए सभी समाज बंधुओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला गुना, आरोन व ईसागढ़, साडोरा मुंगावली, राजपुर के अध्यक्षों सहित सम्पूर्ण जिले से समाज बंधु भारी संख्या में उपस्थित हुए। ईएमएस/ ओमप्रकाश रघुवंशी/14 जून 2026