कोलकाता (ईएमएस)। पश्चिम बंगाल भाजपा में संगठनात्मक स्तर पर असंतोष की खबरें सामने आ रही हैं। पार्टी के कई जिला और ब्लॉक स्तर के कार्यकर्ता उन राजनीतिक समीकरणों से नाराज बताए जा रहे हैं। जिनमें स्थानीय स्तर पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से जुड़े नेताओं और प्रभावशाली व्यक्तियों का भाजपा द्वारा सहयोग लिया जा रहा है। पश्चिम बंगाल की दुर्गा पूजा समितियों में टीएमसी समर्थकों की सक्रियता और दबदवा बना हुआ है। टीएमसी के विधायकों और सांसदों का अलग गुट बनकर जो समर्थन लिया जा रहा है। पश्चिम बंगाल में उसकी बड़ी तीव्र प्रतिक्रिया हो रही है। पश्चिम बंगाल के भाजपा सांसद विधायक और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने गंभीर नाराजी जताते हुए प्रदेश नेतृत्व को गंभीर चेतावनी दी है। सूत्रों के अनुसार, भाजपा के जमीनी कार्यकर्ताओं का मानना है, पार्टी का विस्तार विचारधारा के आधार पर होना चाहिए,नाकि विरोधी दलों के नेताओं के समर्थन पर निर्भर रहकर करना चाहिए। जब राज्य में पूर्ण बहुमत भाजपा को मिला हुआ है। उस स्थिति में टीएमसी के विधायकों और सांसदों का जो सहयोग लिया जा रहा है। उससे पार्टी का केडर भारी नाराज है। राज्य की राजनीति में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा मुस्लिम समुदाय के सांसदों और विधायकों को प्रमुखता दी थी। उन्हें सांसदों और विधायकों से बगावत कराई जा रही है।उसको लेकर भी भाजपा के भीतर भारी नाराजी देखने को मिल रही है। इस नाराजी को देखते हुए भाजपा के केंद्रीय प्रभारी सुनील बंसल का पश्चिम बंगाल का दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। संगठनात्मक बैठकों में कार्यकर्ताओं की नाराजगी और आगामी रणनीति पर चर्चा करने के लिए वह पश्चिम बंगाल पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री भी शाम को दिल्ली पहुंच गए हैं। टीएमसी के सांसद लोकसभा अध्यक्ष से मिल चुके हैं। कल उनके बारे में कोई फैसला हो सकता है। इसके पहले ही पश्चिम बंगाल के भाजपा संगठन में जो रायता फैला है। उसने भाजपा की चिंता को बढ़ा दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि टीएमसी के प्रभाव को कमजोर करने की भाजपा की कोशिशें का यह परिणाम हो सकता है। यह किसी ने नहीं सोचा था। ऐसे में टीएमसी के जनाधार को तोड़ने का यह अभियान भाजपा के गले में हड्डी की तरह फंस गया है। भाजपा के लिए यह बड़ी राजनीतिक परीक्षा है। पश्चिम बंगाल में जिस तरह की राजनीतिक स्थिति देखने को मिल रही है। उसमें राजनीति का ऊंट किसी भी करवट बैठ सकता है। एसजे/ईएमएस/14/06/2026