ईड़ी के डर से सयानी घोष बागी बनी? कोलकाता ईएमएस। पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस की सांसद सयानी घोष और पूर्व टीएमसी नेता कुंतल घोष को लेकर एक बार फिर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में कई दावे किए जा रहे हैं. लेकिन इन दावों की पुष्टि संभव नहीं है। कुंतल घोष का नाम शिक्षक भर्ती घोटाले और एसएससी भर्ती अनियमितताओं की जांच में सामने आया था।उन्हें ईडी और सीबीआई ने पहिले गिरफ्तार किया था. उनसे कई दौर की पूछताछ भी हुई है। हाल ही में ईडी ने उन्हें एक बार फिर एसएससी भर्ती मामले में पूछताछ के लिए तलब किया था। कहा जा रहा है कि ईड़ी ने सयानी घोष से भी पूछताछ करने का को दावा किया जा रहा है.उन्होंने जांच एजेंसी ईड़ी के दबाव और भय के कारण टीएमसी के प्रति अपना रुख बदला है। इस दावे की पुष्टि का कोई साक्ष्य उपलब्ध नहीं हुआ है। इसी प्रकार कुंतल घोष और सयानी घोष के बीच कथित “अतरंगी संबंधों” को लेकर भी अनेक चर्चाएं सोशल मीडिया में देखने को मिलती हैं. इनके समर्थन में कोई आधिकारिक दस्तावेज, जांच रिपोर्ट या न्यायिक निष्कर्ष अभी तक सार्वजनिक नहीं है। राष्ट्रीय स्तर पर यह मामला तूल पकड़ता चला जा रहा है. सयानी घोष का बागी होना हर किसी को आश्चर्य में डाल रहा है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि जांच एजेंसियों की कार्रवाई और राजनीतिक बयानबाजी के बीच तथ्यों तथा आरोपों में अंतर बनाए रखना आवश्यक है। जब तक किसी आरोप की पुष्टि जांच एजेंसी, अदालत या आधिकारिक रिकॉर्ड से न हो जाए, उसे तथ्य के रूप में प्रस्तुत करना उचित नहीं माना जाता। हिदायत खान/14 जून2026