राष्ट्रीय
14-Jun-2026


बीकानेर(ईएमएस)। नकली बीज खपाने और उसके बदले 2 करोड़ 45 लाख लेने के मामले में गिरफ्तार जुगल किशोर बिश्नोई और उसके भांजे स्वतंत्र ज्याणी समेत 6 को कोर्ट ने जेल भेज दिया है। आरोपियों को कुल 7 दिन की रिमांड दी गई थी। इसके बाद रविवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया और न्यायिक अभिरक्षा भेज दिया। जानकारी के अनुसार, पूछताछ में जांच एजेंसी को पूरे नेटवर्क, पैसों के लेनदेन और भ्रष्टाचार से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। वहीं पूछताछ में सामने आए तथ्यों और डॉक्युमेंट्स की जांच आगे की जा रही है। एसीबी अधिकारी आशीष कुमार और विनोद कुमार से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन संपर्क नहीं हो सका। एडिशनल एसपी महेंद्र कुमार शर्मा मामले की जांच कर रहे हैं। विनोद उपाध्याय / 14 जून, 2026