क्षेत्रीय
15-Jun-2026
...


- ई-टोकन व्यवस्था के संबंध में किसानों को जागरूक करने के निर्देश समय सीमा की बैठक आयोजित श्योपुर ( ईएमएस ) | कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने कहा है कि सभी अधिकारी समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के संबंध में सुझाव प्रदान करने के लिए नागरिकों को प्रेरित करें, ग्राम स्तर तक इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जायें तथा जनकल्याण शिविरों के माध्यम से लोगों को यूसीसी पर सुझाव देने के लिए प्रेरित किया जायें। वे आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक को संबोधित कर रही थी। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद, अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय, एसडीएम श्री गगन सिंह मीणा, डिप्टी कलेक्टर श्री संजय जैन एवं श्री विजय शाक्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें। कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने कहा कि समान नागरिक संहिता पर शासन द्वारा नागरिको से सुझाव आमंत्रित किये गये है, ऑनलाइन अपने सुझाव दर्ज करने के लिए लिंक ucc.mp.gov.in/home उपलब्ध कराई गई है, इसके साथ ही क्यूआर कोड भी दिया गया है, जिसे मोबाइल पर स्कैन करने के बाद खुलने वाले होम पेज पर नागरिकगण यूसीसी के संबंध में अपना मत एवं सुझाव प्रदान कर सकते है। इसके लिए 22 जून की तिथि निर्धारित की गई है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि अपने भ्रमण के दौरान अधिक से अधिक लोगों को सुझाव देने के लिए प्रेरित किया जायें। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार किया जायें। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय एवं जनपद पंचायतों में लगाये जा रहे जनकल्याण शिविर के दौरान भी नागरिकों को सुझाव प्रदान करने के लिए प्रेरित किया जा सकता है। कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि उर्वरक वितरण के लिए शुरू की गई ई-टोकन व्यवस्था के संबंध में किसानों को जागरूक किया जायें। इस व्यवस्था से किसानों को उनकी मांग अनुरूप खाद की आसान उपलब्धता सुनिश्चित होगी। इसके साथ ही उन्होंने सभी किसानों की फार्मर आईडी बनाने के कार्य में ओर अधिक गति लाये जाने के निर्देश दिये। कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि वर्षा पूर्व आपदा प्रबंधन के तहत सभी तैयारियां सुनिश्चित कर ली जायें, जिन विभागों को जो दायित्व सौपे गये है, उससे संबंधित व्यवस्थाएं एवं पूर्व तैयारियां रखी जायें। इसके साथ ही उन्होंने गत दिनों तेज आंधी के चलते सूसवाडा एवं बडौदा क्षेत्र में विधुत लाइनो में आई खराबी को दुरूस्त कराये जाने तथा विधुत व्यवस्था को सुचारू रखने के निर्देश बिजली कंपनी के अधिकारियों को दिये।