झिरनिया माइक्रो लिफ्ट परियोजना का समय से पूर्व कार्य होने पर खरगोन-खंडवा जिले के 83 ग्राम होंगें लाभान्वित,39,520 हेक्टेयर का रकबा होगा सिंचित खरगोन (ईण्मण्य)। खरगोन जिले की महत्वकांक्षी झिरनिया माइक्रो लिफ्ट परियोजना का दौड़वा स्थित पंप हाउस क्रमांक 1 से भातलपुरा पंप हाउस क्रमांक 2 तक का मेन राइजिंग लाईन का सफलता पूर्वक टेस्टिंग और परियोजना का कार्य निर्धारित समय सीमा से पहले करने से झिरनिया तथा पंधाना क्षेत्र के कई गांवों में किसानों के खेतों में नर्मदा का पानी आ जाने से खुशी की लहर दौड़ गई है है। उल्लेखनीय हैं कि 1305.81 करोड़ लागत की झिरनिया माइक्रो लिफ्ट परियोजना के निर्माण का कार्य जनवरी 2023 में में.जगदीश गुप्ता, ठेकेदार इंदौर द्वारा प्रारंभ कर इस परियोजना के कार्य को दिसंबर 2029 निर्धारित किया जाना था। किंतु समय से पूर्व एनव्हीडीए विभाग एवं ठेकेदार के विशेष प्रयासों से यह परियोजना निर्धारित समय से 30 माह पूर्व जून 2026 में पूर्ण कर ली गई इस निर्माण कार्य को पूर्ण करने में मिली कड़ी चुनौती के बाद भी समय से पूर्व इस कार्य को जगदीश गुप्ता कंस्ट्रक्शन द्वारा पूर्ण कर दिया गया जो एक उल्लेखनीय उपलब्धि है एनवीडीए के कार्यपालन यंत्री एम. के.सिंह ने बताया कि खरगोन जिले की भीकनगांव तहसील के 44 गांव, खंडवा जिले के पंधाना तहसील के 39 गांव सहित 83 गाँव लाभान्वित होकर 39,520 हेक्टेयर रकबा सिंचित होगा एनवीडीए एसडीओ के.एस.खंगार ने बताया कि इस परियोजना में भूमिगत पाइपलाइन के माध्यम से सीसीए क्षेत्र में 2.5 हेक्टेयर तक के कृषि क्षेत्र को पाइप्ड कैनाल प्रणाली के माध्यम से सिंचाई सुविधा भी प्रदान की जाएगी,एनवीडीए के मुख्य अभियंता धनराज आकरे ने बताया कि परियोजना का समय पूर्व कार्य होने से किसानों को आगामी रबी सीजन में पानी उपलब्ध हो सके इस हेतु नर्मदा घाटी विकास विभाग सतत प्रयास कर रहा है। झिरनिया माइक्रो लिफ्ट सिंचाई योजना में ग्राम दोड़वा स्थित पंप हाऊस क्रमांक 1 इंदिरा सागर परियोजना की मुख्य नहर से पानी लिफ्ट कर 4 पंप हाउस के माध्यम से 14.832 क्यूमेक्स जल को निर्धारित मीटर तक की ऊँचाई तक उठाने के लिए 46.34 मेगावाट विद्युत एमटीसीएल की ग्रिड से डेडिकेटेड ट्रांसमिशन लाइनों के माध्यम से 4 पंप होउसों को जोड़ा जाएगा योजना के अंतर्गत 3000 मिमी से 75 मिमी व्यास तक के MS एवं HDPE पाइपों की कुल 2678.32 किलोमीटर लंबी राइजिंग पाईप लाईन वितरण प्रणाली निर्मित की गई है। कमांड क्षेत्र में प्रत्येक 20 हेक्टेयर क्षेत्र में स्वचालित स्काडा प्रणाली दवारा संचालित ओएम्एस लगाए गए हैं जो प्रत्येक 2.50 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र में रोटेशन प्रणाली से सिंचाई हेतु जल वितरण का कार्य करेंगे भातालपुरा पंप हाउस क्र.2 पर विद्युत कनेक्शन होने के कार्य शेष है विद्युत कनेक्शन प्राप्त होते ही अगली टेस्टिंग पूर्ण कर कृषकों को आगे के क्षेत्र में सिंचाई हेतु पानी दिया जायेगा। ईएमएस/मोहने/ 15 जून 2026