क्षेत्रीय
15-Jun-2026


नरसिंहपुर, (ईएमएस)।. कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत नशा मुक्ति से संबंधित कार्यशाला में नशा मुक्ति अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यशाला में श्री प्रशांत चौहान भोपाल एवं श्री समर्थ दंडोतिया मास्टर ट्रेनर भोपाल ने नशा मुक्ति से संबंधित नशा क्या है, नशा कौन करता है, नशा किन परिस्थितियों में किया जाता है, नशे के कारण, सामाजिक एवं आर्थिक जीवन पर किस प्रकार प्रभाव पड़ता है और नशे से उबरने के उपाय के संबंध में जानकारी दी। प्रशिक्षण में विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, ब्रह्माकुमारी, एनसीसीस, संगठनों के पदाधिकारी और नागरिक मौजूद थे। ईएमएस/मोहने/ 15 जून 2026