विधायक श्री विश्वनाथ सिंह पटेल जनपद पंचायत चांवरपाठा व नगर परिषद तेंदूखेड़ा में जनकल्याण शिविर में शामिल हुए नरसिंहपुर, (ईएमएस)।. विधायक तेंदूखेड़ा श्री विश्वनाथ सिंह पटेल सोमवार को जनपद पंचायत चांवरपाठा और नगर परिषद तेंदूखेड़ा में आयोजित जनकल्याण शिविर में शामिल हुए। उन्होंने हितग्राहियों व नागरिकों से संवाद किया। उन्होंने उनकी समस्याएं सुनी और उनका निराकरण किया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए। जनकल्याण शिविर में विभिन्न विभागों के द्वारा शिविर लगाकर लोगों को शासन की योजनाओं से अवगत कराया। विधायक श्री पटेल ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। विधायक श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सेवाकाल के 12 वर्ष सेवा, सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण पर आधारित नए भारत के निर्माण का स्वर्णिम अध्याय रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के नेतृत्व में देश ने विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं। शासन की प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, जनधन, उज्ज्वला, पीएम किसान सम्मान निधि सहित अनेक योजनाएं संचालित कर महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीब कल्याण की दिशा में लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। आज भारत आत्मनिर्भर, डिजिटल नवाचार, आधुनिक अधोसंरचना और सशक्त नेतृत्व के बल पर विश्व पटल पर नई पहचान बना रहा है। ईएमएस/मोहने/ 15 जून 2026