नरसिंहपुर, (ईएमएस)।. राज्य शासन के निर्देशानुसार मानसून सत्र में 15 जून से जिला स्तर पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना आगामी आदेश तक जिला कार्यालय कलेक्ट्रेट के कक्ष क्रमांक 4 (कंट्रोल रुम) में की गई है। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने तहसीलदार भू-संसाधन प्रबंधन नरसिंहपुर श्रीमती रुबी खान को बाढ़ नियंत्रण कक्ष का नोडल अधिकारी और नायब तहसीलदार भू-संसाधन प्रबंधन नरसिंहपुर श्री गिरीश धुलेकर को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के मुताबिक सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक भृत्य श्री अतुल गुप्ता व भृत्य श्री सुरेन्द्र श्रीवास्तव। दोपहर 2 से रात्रि 10 बजे तक भृत्य श्री प्रदीप कुमार कहार व भृत्य श्री विकास अहिरवार। रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक भृत्य श्री हीरेन्द्र साहू व भृत्य श्री शेख जुम्मन की ड्यूटी लगाई गई है। सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक चेनमेन श्रीमती सावित्री बाई उइके, दोपहर 2 से रात्रि 10 बजे तक भृत्य श्री आशीष पन्द्रे और रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक भृत्य श्री चंद्रश तिवारी की ड्यूटी रिजर्व में लगाई गई है। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने निर्देशित किया है कि सभी कर्मचारी अपनी उपस्थिति प्रभारी अधिकारी बाढ नियंत्रण कक्ष को तत्काल देंगे और उनके निर्देशन में कार्य करेंगे। बाढ़ नियंत्रण कक्ष में उपलब्ध टेलीफोन नंबर 1077 के माध्यम से प्राप्त होने वाली जानकारी को बाढ़ नियंत्रण कक्ष में उपलब्ध टेलीफोन नंबर 07792-233552 पर अवगत कराएंगे। समस्त कर्मचारी समय से उपस्थित होकर पंजी में हस्ताक्षर करेंगे। हस्ताक्षर उपरांत कार्यालय में अनुपस्थित पाए जाने पर उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी। बिना अनुमति अवकाश पर प्रस्थान नहीं करेंगे। सभी कर्मचारी सम्पर्क स्थापित किए जाने के लिए अपने मोबाइल नंबर उपस्थित पंजी में नाम व पता सहित दर्ज करेंगे। ईएमएस/मोहने/ 15 जून 2026