क्षेत्रीय
16-Jun-2026
...


फिरोजाबाद(ईएमएस) जैन समाज की सर्वोच्च संस्था दिगंबर जैन महासमिति का राष्ट्रीय महिला अधिवेशन 21 जून को हस्तिनापुर (मेरठ) उत्तर प्रदेश में होगा। दो दिवसीय समारोह का प्रारंभ 20 जून से होगा। अंचल व संभाग फिरोजाबाद के पुरुष, महिला व युवा प्रकोष्ठ के प्रतिनिधि अधिवेशन में भाग लेंगे। अधिवेशन को सफल बनाने के लिए संभाग फिरोजाबाद की एक बैठक अंचल प्रभारी राजेंद्र प्रसाद जैन (राजू) के निवास ऑफिस पर संपन्न हुई जिसमें अंचल, संभाग व राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने भाग लिया तथा अधिवेशन के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए समारोह में अधिक से अधिक प्रतिनिधियों को आने की बात की गयी। यह जानकारी दिगंबर जैन महासमिति के राष्ट्रीय मंत्री संजय कुमार जैन (पी.आर.ओ.) ने दी है। बताते चलें कि दिगंबर जैन महासमिति संभाग फिरोजाबाद बैठक की अध्यक्षता जे.के. जैन (एस.बी.आई) ने की। महावीर स्वामी के चित्र का अनावरण ललित जैन रपरिया, अशोक जैन (तुलसी बिहार) , प्रमोद जैन (सोनल) ने किया। आचार्य विमल सागर जी महाराज के चित्र का अनावरण महावीर जैन मामा, सुशील जैन, राजेंद्र प्रसाद जैन किया। दीप प्रज्वलन संभव प्रकाश जैन, रजनीकांत जैन, डॉ. संजीव जैन ने किया। बैठक का शुभारंभ मंगलाचरण करके पंडित चक्रेश जैन (एस.बी.आई) ने किया। समारोह की विस्तृत जानकारी देते हुए संभाग के अध्यक्ष जे.के. जैन ने बताया कि महासमिति के पूरे भारत में लाखों सदस्य हैं, जिनको पुरुष, महिला, युवा इकाइयों के माध्यम से जोड़कर धार्मिक, सामाजिक, रचनात्मक व राष्ट्र की प्रगति के योगदान के कार्यक्रम किए जाते हैं। दो दिवसीय अधिवेशन 20 जून से प्रारंभ होगा। आवास, भोजन की सभी के लिए उचित व्यवस्था की गई है। 21 जून रविवार को तीर्थ क्षेत्र जम्बूदीप हस्तिनापुर में प्रातः 7:30 बजे रजिस्ट्रेशन, प्रातः 10 बजे ध्वजारोहण व मंच उद्घाटन आदि कार्यक्रम होंगे। अपराह्न 2 बजे अधिवेशन में धर्म एवं संस्कारों में महिलाओं की भूमिका विषय पर विदुषी महिलाओं के ओजस्वी भाषण होंगे। संभाग के प्रतिनिधि कुलदीप मित्तल जैन (एड०) ने बताया कि महिला अधिवेशन में श्रीमती वीणा जैन देहरादून, डॉ. संगीता जैन विनायक इंदौर, डॉ. ज्योति जैन खतौली, नेहा जैन रिवाड़ी पधारेंगी। संभाग फिरोजाबाद की बैठक में केंद्रीय प्रतिनिधि अशोक जैन (तुलसी बिहार), संजय कुमार जैन (पी.आर.ओ.), अंचल प्रतिनिधि राजेंद्र प्रसाद जैन (राजू), पूर्व पार्षद सुशील जैन व रजनीकांत जैन (शिकोहाबाद), डॉ. संजीव जैन (टूंडला), फ़िरोज़ाबाद प्रतिनिधि मयंक जैन (माईक्रोटेक), राहुल जैन (एम.आर.), ललित मोहन जैन रपरिया, देवेंद्र जैन रसूलपुर, संभव जैन, कुलदीप जैन मित्तल, राकेश जैन, प्रमोद जैन सोनल, विजय जैन (एड०), महावीर जैन मामा, आकाश जैन, बबलेश जैन, प्रीता जैन आदि उपस्थित हुए। आज की बैठक में संभव जैन को चंद्रप्रभ जैन मंदिर का अध्यक्ष बनाए जाने पर सम्मान किया गया। बैठक में पधारे सभी महानुभावों का तिलक, दुपट्टा से अभिनंदन नगर इकाई के देवेंद्र जैन, मयंक जैन विजय जैन आदि ने किया। आभार राजेंद्र प्रसाद जैन राजू तथा सफल संचालन संजय जैन एडo (पी.आर.ओ.) ने किया और बताया कि महिला अधिवेशन का 21 जून को ध्वजारोहण श्रीमती सुन्दरी जैन धर्मपत्नी स्व. सत्येंद्र जैन व श्रीमती आभा जैन धर्मपत्नी केतन जैन करेंगी, इनका धन्यवाद भी दिया गया। ए.शर्मा/ईएमएस, फिरोजाबाद