क्षेत्रीय
नई दिल्ली (ईएमएस)। नेहरू विहार क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े गैंगवार में तीन बदमाशों ने ताबडतोड़ गोलियां मारकर एक व्यापारी की हत्या कर दी। मृतक की पहचान राशिद के रूप में हुई है। बदमाशों ने अत्याधुनिक पिस्टल से 25 से 30 राउंड गोलियां चलाई हैं। व्यापारी के सिर, चेहरे, पेट, कमर समेत शरीर के बाकी हिस्सों पर 12 गोलियां लगी हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। खजूरी खास थाने के कुख्यात बदमाश राजा मेवाती ने छह माह पहले व्यापारी से रंगदारी मांगी थी। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/16/ जून /2026