फिरोजाबाद(ईएमएस) भारतीय जनता पार्टी जिला फिरोजाबाद की मासिक बैठक जिला कार्यालय भाजपा मोड़ा कनेटा पर जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। मासिक बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष / जिला प्रभारी ब्रज बहादुर भारद्वाज ने बैठक मे संगठन की आगामी कार्ययोजना एवं विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर सार्थक चर्चा की।बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के सफल एवं व्यापक आयोजन को लेकर भी आवश्यक तैयारियों पर चर्चा हुई। इस दौरान केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने हेतु विभिन्न गतिविधियों एवं जनसंपर्क अभियानों की योजना बनाई गई। बैठक में जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने जिले में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की भूमिका, संगठनात्मक समन्वय तथा आगामी रणनीतियों पर भी विस्तार से चर्चा की । संगठन की आगामी गतिविधियों, बूथ सशक्तिकरण , जनसंपर्क अभियान एवं पार्टी की विभिन्न योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के विषय में विस्तृत चर्चा की , साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश पार्टी के पदाधिकारियों को दिए। इस दौरान प्रमुख रूप से हरीओम यादव पूर्व विधायक , शिव सिंह चक पूर्व विधायक , व्रन्दावन लाल गुप्ता पूर्व जिलाध्यक्ष , डॉ. अमित गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी , भंवर सिंह ठेकेदार चैयरमैन टूंडला , रंजना सिंह चेयरमैन सिरसागंज , रेखा कुशवाहा चैयरमैन , महेश राजपूत पूर्व जिलाध्यक्ष , डॉ . सत्य पाल सिंह राजपूत , ओमेन्द्र बघेल जिला महामंत्री , अजीत राजपूत , सुरेंद्र सावन झा , राघवेंद्र सिंह , राजीव यादव , वीरेन्द्र प्रताप सिंह , महीपाल निषाद , पूरन सिंह लोधी , अवनीश गुप्ता पूर्व चैयरमैन , विपिन शिवहरे , नीलम दिवाकर , रेनू उपाध्याय , शीलू सविता , सचिन जैन , प्रशांत शर्मा , आजाद जैन , अरविन्द राघव सहित अन्य जिला पदाधिकारी गण, मण्डल अध्यक्षगण मंडल प्रभारीगण ,मोर्चा के जिलाध्यक्ष, प्रदेश/क्षेत्र के मोर्चा पाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। संचालन आकाश शर्मा जिला महामंत्री द्वारा किया गया। ए. शर्मा/ईएमएस फिरोजाबाद